26 जनवरी पर शानदार भाषण 2024
पूरे भारत वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि हम लोग इस बार 73 वा गणतंत्र दिवस के रूप में मनाएंगे जो कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। जैसा कि आप लोग को बता दें आज के ही दिन हमारे देश में हमारा अपना संविधान लागू किया गया था और 26 जनवरी 1950 के दिन भारत प्रजातांत्रिक गणतंत्र देश बना था।
आज पूरे भारत वासियों के लिए गणतंत्र दिवस ही नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में गौरव और सम्मान का दिन भी है। सभी महान स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान स्मरण करने का दिन भी है। आज का दिन प्रत्येक भारतीयों के लिए अभिमान है क्योंकि आज के दिन सभी विद्यालय तथा विश्वविद्यालयों में भाषण भी दिया जाता है और हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं सभी नेतागण बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व को संबोधन करके हमारे पूर्व बलिदान देने वाले सेनानियों का अभिनंदन भी करते हैं।
इसे भी पढ़े - 26 जनवरी गणतंत्र दिवस शायरी कड़क।
यदि आप भी इस साल अपने स्कूल या कॉलेज ,दाफ्तर में रिपब्लिक डे के दिन अपना दमदार भाषण प्रस्तुत करना चाहते हैं तो इसके लिए आप नीचे दिए गए भाषण को पढ़कर एक प्रभावपूर्ण तरीके से अपना गणतंत्र दिवस पर भाषण (Republic Day speech) तैयार कर सकते हैं।
आदरणीय प्रधानाध्यापक जी और मेरे सभी शिक्षक गण यहां उपस्थित मेरे प्यारे सहपाठियों जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि आज हम यहां अपने देश के गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को भारत के 74 में गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आज मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने विचार और भावनाओं को एवं गणतंत्र दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बोलने का मुझे अक्सर दिया गया है।
आप सभी को मैं सबसे पहले बताना चाहता हूं कि आज वही दिन है जब हमारे भारत देश का संविधान लागू किया गया था मेरे प्यारे साथियों आप सभी को बता दें कि 26 जनवरी 1950 को हमारे भारत देश का संविधान लागू किया गया था। और उसी दिन से हमारे देश में आज के दिन बड़े ही उत्साह के साथ पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। गणतंत्र का अर्थ- जनता द्वारा जनता के लिए शासन होता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है इसका इतिहास कई महान नेताओं और क्रांतिकारियों की गाथाओं से भरा हुआ है ऐसा देश जिसके संविधान की नींव को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा रखा गया था हम सभी इस देश के वासी हैं जो अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाते हैं।
"ऐ मेरे देश इस कदर बढ़ता जा की
मैं तुझे नमन करता चलूं,
" तेरे नाम से दिल धड़कता है,
तेरी पनाह मैं दिल से खेलूं।
हमारे भारत देश विभिनता वाला देश है जिसमें धर्म जाति संस्कृतियों परंपराओं से परिपूर्ण एवं अनेकता में एकता की मिसाल कायम करने वाला हमारा भारत देश है। सभी नागरिकों द्वारा इस दिन को बिना किसी भेदभाव यह पर्व मनाया जाता 26 जनवरी के दिन ही हमें पूर्ण स्वराज मिला, इसी दिन हम पूर्ण रुप से स्वाधीन हो गए थे आज हम उन सभी क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही भारत के स्वतंत्र हवाओं में सास ले रहे हैं।
26 जनवरी का परेड कहा से कहा तक निकाली जाती है।
हमारे पूरे भारत वर्ष में बड़ी उत्साह और धूमधाम के साथ 26 जनवरी मनाया जाता है इस दिन भारत की राजधानी नई दिल्ली में बहुत धूमधाम के साथ परेड भी निकाली जाती है गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा देश के नाम संदेश दिया करते हैं। और दिल्ली के राजपथ के नाम संदेश दिया जाता है और दिल्ली के राजपथ से ही बहुत बड़ी आकर्षक के साथ परेड निकाली जाती है और बता दें परेड राजपथ से होते हुए इंडिया गेट तक निकाली जाती है। इसमें सभी सेनाओं को भारत के राष्ट्रपति जी द्वारा सलामी दी जाती है। इतना ही नहीं इस दिन भारत के अनेक प्रांतों के लोक नृत्य वेशभूषा और संस्कृति का भी झांकियां प्रस्तुत की जाती है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के बहादुर युवाओं को प्रधानमंत्री जी द्वारा सम्मानित भी किया जाता है जिन्होंने अपने देश के विकास और मानव जीवन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया हो।
बलिदानों का सपना जब सच हुआ
तभी देश आजाद हुआ,
आज सलाम करे उन वीरों को,
जिनकी सहादात से भारत गणतंत्र हुआ।


