Coriander: धनिया का संबध यौन संबंध, कुछ लोग करते हैं इससे नफरत जाने क्यों?
धनिया हेटर्स डे
एक्सप्रेस मॉर्निंग में आपका स्वागत है हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको बताएंगे कि यौन संबंध में धनिया का क्या प्रयोग होता है। यौन में धनिया के क्या है फायदे।
Facts about Coriander: दोस्तो अगर किचन में धनिया न हो तो खाने में मजा बिलकुल नहीं आता है, लेकिन आप को बता दे दुनिया का एक हिस्सा ऐसा भी है। जहा पर केवल धनिये की पत्तियों से नफरत ही नहीं। बल्कि बकायदा 24 फरवरी के दिन धनिया हेटर्स डे भी मनाया जाता है।
तो चलिए जानते है पूरी जानकारी धनिए के नाम की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही हुई। धनिए का नाम ग्रीस वर्ड कोरोस से निकला है, जिसका अर्थ बदबू मारने वाला कीड़ा है। आप यह जानकर हैरान होगे की 15वीं-16वीं सदी में इन पत्तों का इस्तेमाल यौन संबंधों को जागृत (उत्तेजित) करने के लिए जाता था। तो दोस्तो आइए हैरान करने वाले किस्सों के बारे में जानते हैं -
धनिए का पूरा इतिहास?
रसोई में धनिये का इस्तेमाल सदियों से होता रहा है। बता दें बाइबल में भी धनिया के बारे में बताया गया है। इसके अलावा लगभग 5000 ईसा पूर्व इसके बीजों के प्रमाण मिले हैं।
खटमल से की तुलना
जिन धनिए पत्तों को आप टेस्ट बढ़ाने के लिए सब्जी, पोहे और ढोकले में डालते हैं. उसे इतिहास में कुछ और ही बताया गया है. ये नाम ग्रीस वर्ड कोरोस से निकला है. इसका मतलब होता है कि खटमल या बदबू मारने वाला कीड़ा. कई जगह पर इसे स्टिंकिंग हर्ब के नाम से भी जाना जाता है. इन सब बातों से ही आप समझ सकते हैं कि लोग क्यों इससे नफरत करते होंगे.
इन लोगों को पसंद नहीं धनिया
ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर लोग इससे दूर भागते हैं.वहां धनिए को सबसे नफरत करने वाला हर्ब भी कहा गया है. आप जानकर हैरान होंगे कि वहां 14 साल पहले I Hate Coriander Day बनाने की शुरुआत हुई थी. जिसमें लोग अपने अनुभव साझा करते थे कि धनिए की गंध उन्हें बीमार करती है.उसी साल से हर साल 24 फरवरी को धनिया-हेटर्स डे बनाने की शुरुआत हुई.
यौन इच्छा जगाता है धनिया
धनिए का इस्तेमाल पुराने जमाने में तरह-तरह के काम के लिए होता था. उस समय सब्जियों में मसाले या शोरबा में सजावट के लिए तो, इसका इस्तेमाल होता ही था. इसके अलावा इसे यौन ताकत बढ़ाने वाली बूटी के रूप में भी उपयोग किया जाता था. 15वीं-16वीं सदी के बीच यूरोप में धनिए की पत्तियों पर शराब छिड़ककर परोसते थे. जिससे यौन संबंधों की इच्छा जागृत हो. इसी वजह से इसे एफ्रोडिजिएक डाइट की श्रेणी में रखा है।


