NPS स्थायीकरण और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर डीएम ने दिए निर्देश
बस्ती। लेखपाल संघ के जिला मंत्री अंकित चौधरी एवं जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पांडेय ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर एनपीएस, वर्ष 2024 के स्थायीकरण, सर्वे कार्य, चिकित्सा प्रतिपूर्ति तथा अन्य लंबित समस्याओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने स्थायीकरण के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तत्काल भूलेख विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा संबंधित पत्र तहसीलों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कराई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के लेखपाल बेहतर कार्य कर रहे हैं और किसी को अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सर्वे कार्य को लेकर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा तथा सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में भूलेख विभाग द्वारा भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई। जिन कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिला है, उनकी तहसीलवार सूची मांगी गई है। संघ पदाधिकारियों ने प्रशासन के सकारात्मक रुख पर संतोष व्यक्त किया।
