हरीश द्विवेदी के स्वागत में खलीलाबाद से उमड़ेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम: जय चौबे
बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के बस्ती जनपद में प्रथम आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विधानसभा क्षेत्र 313 खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा कि हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बस्ती पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जय चौबे ने कहा कि हरीश द्विवेदी ने संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय राजनीतिक भूमिका और प्रभावी कार्यशैली से बस्ती का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर उनकी नियुक्ति से बस्ती ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल में गौरव की भावना है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता का संदेश देगा।
