घारी में बंधी भैंस चोरी, पकड़ाए चोर को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप
बस्ती। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक चौधरी पुत्र स्वर्गीय राम जी चौधरी बारीघाट निवासी की भैंस गुरुवार की देर रात चोरी करते समय चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो एक्सप्रेस मॉर्निंग टीम द्वारा पुष्टि नहीं किया जा रहा हैं। लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी के ऊपर पैसा लेकर चोरों को छोड़ देने का आरोप लगाया है।
अशोक चौधरी ने लालगंज चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो लोगो द्वारा मेरी भैंस को चोरी किया गया है और भैंस को अमईपार के तरफ चोरों द्वारा ले जाया जा रहा था। लेकिन कुछ किसानो द्वारा गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। किसानो को देखकर चोर भैंस छोड़कर भाग निकले। चोरों के भागने के बाद भैंस को किसानों ने बांध लिया।
सुबह गनपत यादव निवासी चौबाहा द्वारा मुझे सूचना मिला की मेरी भैंस अमीईपार में है। मै अपनी भैंस को लेकर घर आया और फिर सीसीटीवी कैमरा देखा तो उसमे दो लोग मेरी भैंस को लेकर जा रहे थे। अशोक चौधरी द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया गया। और लालगंज चौकी इंचार्ज को चोरों के नाम सहित तहरीर दिया गया।
अशोक चौधरी के मुताबिक लालगंज चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी ने पैसा लेकर चोरों को छोड़ दीया गया। चोरों को छोड़ने को लेकर लालगंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी व अशोक चौधरी मे चोर को छोड़ने को लेकर बहस भी हुआ जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लालगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि अभी तक तहरीर नही मिली तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

