भाजपा की ऐतिहासिक जीत: बस्ती में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बस्ती। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड विजय हासिल होने के उपलक्ष में कप्तानगंज चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पटाखा फोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू सोनकर, ओमप्रकाश ओझा, विनोद चौधरी, रवि तिवारी, मोहन मोदनवाल, मंडल महामंत्री मनोज ओझा, शिव बहादुर मौर्य , अजय मोदनवाल, सुनील विश्वकर्मा, अमित जायसवाल सर्वेश गुप्ता, प्रदीप सोनी, राकेश दुबे ,पहलवान यादव, विजय सेन त्रिपाठी, दिलीप पांडेय,प्रत्यूष पांडेय,विजय भान पांडेय,उमेश पांडेय,प्रवीन पांडेय,धर्मेंद्र चौधरी,अशित राम वर्मा, राजा मिश्रा, प्रवीण पांडेय सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

