स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
बस्ती। शनिवार को विकास खंड कप्तानगंज के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहटा में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान सेवानिवृत्त अध्यापक राममगन एवं झिनकान मौर्य द्वारा मां सरस्वती के समझ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण आंचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शांत आत्मा वह सकारात्मक विचार ही व्यक्ति को महान बनाते हैं।
आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानाध्यापक शंभू नाथ ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन वीपी आनन्द ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को आशीर्वचन दिया।
इस दौरान शिक्षकों में दौलत राम चौधरी, राजकुमार, एआरपी हरिप्रकाश यादव, महेन्द्र कुमार वर्मा, रामरंग, शिवनाथ, राम अशोक मौर्य, शिवसरण, जियालाल, अवनीश, शिवेंद्र, प्रशान्त , आलोक, परमानंद, विनोद, विपिन, धीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


