स्कूल में छात्रा की मौत: हत्या का मुकदमा दर्ज, जल्द हो सकता है खुलासा..
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय खपड़ही में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत मामले में शुक्रवार को कप्तानगंज पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजाकृत किया है।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खपड़ही गांव निवासी मृतक छात्रा के पिता शिव प्रसाद ने कप्तानगंज पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री रागनी घर के बगल स्थित कंपोजिट विद्यालय खपडही में वह कक्षा 6 में पढ़ती थी। बीते 10 फरवरी को रोज की तरह में सुबह करीब 9:30 बजे घर से स्कूल के लिए निकली विद्यालय में बच्चे खेल कूद रहे थे और विद्यालय के शिक्षक द्वारा स्कूल के बच्चों को फल वितरित किया जा रहा था। फ़ल लेने के बाद विद्यालय के बच्चे फिर खेलने लगे तभी खेलते खेलते एक छोटे बच्चों ने देखा कि विद्यालय की छात्रा रागनी का सर कपड़े में बधा पंखे से लटका हुआ है।
घटना की जानकारी
घटना की सूचना उसे मिली तो वह मौके पर पहुंचा और अपनी बेटी के शव को पंखे से उतरवा कर गांव के लोगों की उपस्थिति में छात्रा के शव को मनोरमा नदी के किनारे दफना दिया। बाद में पुलिस प्रशासन ने शव को कब्र से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
रिपोर्ट के मुताबिक
रिपोर्ट के मुताबिक एंटी मार्टम शॉक इंजरी की बात आई। छात्रा के साथ हैवानियत किए जाने का भी संदेह होने पर रक्त और अन्य आवश्यक नमूने की स्लाइड बनाकर फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जा चुका है।
मृतक छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि मेरे बेटी की हत्या कर आरोपी ने उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया।
पिता ने दिया तहरीर
कप्तानगज पुलिस ने मृतक छात्रा के पिता की तहरीर पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर। हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। सूत्रों की माने तो पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर इस घटना अनावरण कर सकती है।

