मां-बेटी की हत्या, UPSTF ने वांछित आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार...
यूपी, बस्ती। उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (special task force) ने संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला और उसकी बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसे शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के बडनेरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया गया है।
आप को बता दे कमलेश उपाध्याय उर्फ बिलोदर पर बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में मां-बेटी की हत्या का आरोप है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद के चलते उसने अपने परिवार के सदस्यों करुणाकर, राजेश, शांति, शिल्पा, कौशलचंद्र और रंजना के साथ मिलकर गोदावरी नामक महिला और उसकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उनके शवों को जला दिया था
पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, लेकिन कमलेश फरार होने में कामयाब रहा। वो यूपी से भागकर गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र में छिपा गया। लेकिन गुप्त सूचना और टेक्निकल सर्विलांस (technical surveillance) के जरिए उसे ट्रेस कर लिया गया। 5 दिसंबर 2023 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के
सेंठा में संपत्ति विवाद में गोदावरी देवी (60) और सौम्या (22) की हत्या कर दी गई थी।