प्रेमी ने युवती के घर पहुंचकर दे दिया जहर, मौत
सहारनपुर: प्रेमी ने प्रेमिका को उसके घर जाकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा निवासी एक युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। बीच में संबंधों में दरार आ गई।
आरोप है
आरोप है कि युवक रविवार रात को युवती के घर पहुंचा और प्रेमिका को धोखे से जहरीला पदार्थ खिला दिया। शोर हुआ तो प्रेमी वहां से भाग गया। गंभीर अवस्था में स्वजन पीड़िता को लेकर देवबंद अस्पताल में गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा निवासी मेशु पुत्र मित्रपाल के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक
मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण जानने के लिए विसरा जांच के लिए भिजवाया जाएगा। प्रेम संबंधों के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

