बंटे रिश्ते, तीन-तीन दिन पत्नियों और एक दिन मां के साथ रहने पर सहमति
बागपत : कोतवाली में सोमवार को रिश्तों का बंटवारा हुआ। कलह से बचने के लिए पुलिस के सामने ही सहमति बनी कि सप्ताह में तीन-तीन दिन व्यक्ति अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहेगा और एक दिन अपनी मां के पास। निर्णय हुआ कि दोनों महिलाएं अपने बच्चों के फोटो या वीडियो पति के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित नहीं करेंगी।
बागपत नगर निवासी के मुस्लिम व्यक्ति झोलाछाप है। उसने दो निकाह किए हैं। दूसरी पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। पति अक्सर पहली पत्नी के पास ही रहता है। उसकी देखरेख नहीं करता। पुलिस ने महिला के पति व दूसरी पत्नी को बुलाया। काफी देर तक उनके बीच तू-तू मैं-मैं होती रही। इस पर पुलिस ने झोलाछाप को हवालात में डालने की चेतावनी दी। इस पर सहमति बनी कि पहली पत्नी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को पति के साथ रहेगी। दूसरी पत्नी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को साथ रहेगी। झोलाछाप ने कहा कि वह रविवार को अपनी मां के पास रहेगा। इस अवधि में न तो एक-दूसरे के पास व्यक्ति जाएगा और न ही फोन करेगा। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने इस, सहमति की पुष्टि की है।

