नवनियुक्त न्यायमूर्ति पीके गिरि ने शपथ ग्रहण की
प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट के नवनियुक्त न्यायमूर्ति पीके गिरि सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली अपने न्याय कक्ष में सुबह 10 बजे आयोजित सादे समारोह में अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में उन्हें शपथ दिलाई।
इस अवसर पर हाई कोर्ट के न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के कारण सोमवार को न्यायिक कार्य सुबह 10:45 बजे से शुरू हुआ। महाकुंभ मेला की भीड़ के कारण आवागमन की असुविधा को देखते हुए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अनुरोध पर 'नो एडवर्स आर्डर' भी रहा।

