कविता पाठ में लक्ष्मी को मिला प्रदेश में चौथा स्थान, हुई सम्मानित...
बस्ती। जिले के दुबौलिया विकासखंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय फेरसहन की कक्षा आठ की छात्रा लक्ष्मी चौधरी पुत्री शालिग्राम चौधरी को बेहतर कविता पाठ के लिए बस्ती जनपद में पहला तथा प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने अपने कार्यालय में उसे प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव पूजन आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयन पहले हर विद्यालय से एक-एक बच्चों को चुनकर ब्लॉक स्तर पर भेजा गया था । वहां से बेहतर करने वाले एक-एक को जिला मुख्यालय पर और वहां से प्रत्येक जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले एक-एक बच्चे के कविता पाठ को प्रदेश स्तर पर आकलन के भेजा गया था । जिसमें उक्त बालिका को जिले में पहला और प्रदेश में चौथा स्थान मिला है । इससे विद्यालय और जिले के गरिमा बढ़ी है । बच्ची ने अपने साथ-साथ अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है।
सुदूर ग्रामीण अंचल की है। बच्ची पढ़ने में मेधावी है और कविता पाठ इसके शौक में शामिल है। इसमें रुचि रखने वाले विद्यालय के अध्यापक समर बहादुर ने अपनी बच्ची की की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण योग दान दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों राजेश कुमार, अब्दुससुब्बूह , रियाजुद्दीन, दिलीप कुमार, कंचन ने प्रसन्नता व्यक्ति की है।

