पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकउत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित
आशुतोष त्रिपाठी
सरवाड़। शहर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में वार्षिकउत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची मुख्य आतिथ्य में रहे कस्बे में वहीं विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र आचार्य अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रहे।
वहीं वार्षिकउत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी एवं विद्यार्थियों को अनुशासन कक्षा में प्रथम एवं सांस्कृतिक एवं साल भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में प्रथम रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक देकर के सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के विभिन्न भामाशाहों को शील्ड व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वहीं इस दौरान प्रधानाचार्य गोपीलाल कीर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए। परीक्षा में अधिक अधिक मेहनत कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

