नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार
बस्ती। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में थाना दुबौलिया पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बालिका के साथ बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त धीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त धीरज गुप्ता पुत्र अयोध्या गुप्ता निवासी ग्राम भटहा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती है। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दुबौलिया जितेन्द्र सिंह और का0 अरुण यादव शामिल हैं। यह गिरफ्तारी थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 197/24 धारा 376(2)(N),504,506 IPC व 3(2)V,3(1)ध,3(2)5A,SC/ST,ACT से संबंधित है।

