डीएम से प्रधानाध्यापिका की शिकायत, प्रधान ने अमर्यादित...
बस्ती। शुक्रवार को कप्तानगंज विकास खंड के माझा गाँव के प्रधान साहबदीन निषाद ने डीएम से मिलकर कम्पोजिट विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका की शिकायत किया हैं।
डीएम से मिलकर दिए गये शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद ने कहा हैं कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर्व पर 10:15 बजे स्कूल में प्रधानाध्यापिका स्टाफ़ के साथ उपस्थिति हुई।
ध्वजारोहण के दौरान मैंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखने को कहा इसी बात पर वे नाराज हो गई जिससे उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुये स्कूल से बाहर कर दिए।

