चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार; पुलिस..
यूपी, बस्ती। जिले में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आते ही लोगों को विश्वास था की घटनाओं में कमी आए गा। लेकिन आए घटनाएं होने से कही न कही पुलिस के गस्त पर सवाल खड़े हो रहे।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेइ गाँव मे बीती रात बेख़ौफ चोरो ने सीढ़ी के रास्ते घर में घुसकर नकदी समेत लाखो का जेवर उठा ले गये। सूचना पर पहुँची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई हैं। घटना से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई हैं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटी देई (रानी बाग) गाँव के रहने वाले रज्जाक अली गैर प्रांत में रहकर रोजगार करते है।घर पर उनकी पत्नी राबिया खातून और मां रहती हैं।बीती देर रात बेख़ौफ़ चोर सीढ़ी के रास्ते मे घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा 6 हजार नकदी और सास बहू का दो लाख से अधिक का जेवर उठा ले गये।
रात 1 बजे कमरे में खटखताहट की आवाज सुनकर राबिया खातून जग गई वे कमरे की तरफ देखी तो चार लोग दिखे वे बच्चों को छोड़कर कर पड़ोसियो को जगाने गई तभी बच्चे रोने लगे मौके का फायदा उठाकर चोर भाग निकले ।राबिया खातून ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दिया सूचना पर डायल 112 और थाने की पुलिस पहुँच गई।
मामले की छानबीन में जुट गई। चोर घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले।इसके पहले भी कप्तानगंज कस्बा सहित आसपास के गाँवो में बेख़ौफ़ चोरो ने अम्बे बैटरी सर्विस सहित कई गाँवो में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया हैं। उसके बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नही कर पाई हैं।कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चोरो को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।

