जिला प्रशासन की कार्रवाई: अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर
आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट
राजस्थान, अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के सरवाड़ नगर पालिका में अवैध कब्जे पर शनिवार को बुलडोजर चलवाया गया। इस दौरान कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिका द्वारा विशेष अभियान के माध्यम से अवैध कब्जे पर बुलडोजर की करवाई की गया।
अभियान में समेलिया रोड़ स्थित आवासीय कॉलोनियों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया। वहीं छापरी रोड़ स्थित पालिका की बेशकीमती भूमि पर पक्का निर्माण निर्माण की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। और करवाई में जुट गई।
अधिशाषी अधिकारी ने कहा
इस दौरान नगर पालिका कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी भागचन्द खटीक ने कहा अतिक्रमण को तुरन्त प्रभाव से जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया साथ ही खटीक ने अतिक्रमण करने पर रोक लगाया गया। इस के साथ ही कहा कि दुबारा अवैध इस जमीन पर कब्जा करने पर वालों पर कठोर करवाई की जाएगी।
इस दौरान
इस दौरान नगर पालिका भूमि शाखा प्रभारी अर्जुन सिंह राठौड़ सफाई जमादार सत्यनारायण लखन सफाई जमादार हरिप्रसाद सेवत कार्यवाहक सफाई जमादार मुकेश सेवता प्रधान सैनी सहित अन्य सफाई कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

