संदिग्ध हालत में युवक का मुंबई में मिला शव
बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव के एक युवक ने मुंबई में शुक्रवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। पिंटू पांडेय पुत्र रामतेज मुंबई में रह कर काम-धंधा करो थे। युवक ने तबियत खराब है, बोल कर शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ काम पर भी नहीं गया।
जब दोस्त दोपहर को काम से वापस आए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसके साथी पिंटू को बुलाने लगे तो अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से देखा तो पिंटू का शव फंदे से लटकता मिला। साथियों ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे को छोड़ गया है।


