दुर्घटना का कारण बन रहीं सड़क पर लटकीं झाड़ियां
Ambadkarnagar : सड़क के किनारे झाड़ियां दुर्घटना का कारण बन रही हैं। आए दिन राहगीर जंगली जानवरों की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
कटोखर-बसखारी संपर्क मार्ग की पटरियों के दोनों तरफ झाड़ियों का फैलाव है। लंबी झाड़ियों व पौधों के कारण राहगीर सामने से आ रहे वाहनों को देख नहीं पाते और इनकी चपेट में आते हैं। इन झाड़ियों को साफ कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। राहगीर विवेक का कहना है कि सड़क की पटरियों के किनारे की झाड़ियों के चलते छिपे जंगली जानवर अचानक वाहन के सामने आ जाते हैं। इसी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं।
गत दिनों राहगीर मोटरसाइकिल से जाते समय बगल से गुजर रहे भारी वाहनों के सामने सियार आने के चक्कर में एक गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। फूलचंद्र, मुकेश, बृजकिशोर, विनोद कुमार, गंगाराम का कहना है कि झाड़ियों की सफाई तत्काल होनी चाहिए। जेई कृष्ण कुमार ने बताया कि जल्द ही झाड़ियां साफ कराकर निजात दिलाई जाएगी।


