26 लेखपाल हुए पदोन्नत, बने राजस्व निरीक्षक
सिद्धार्थनगर। जनपद में कार्यरत 26 लेखपालों को पदोन्नति देते हुए राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया की ओर से जारी आदेश में सदर तहसील में कार्यरत रामकरन गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव समेत अन्य तहसीलों
में कार्यरत लेखपाल रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, गंगोत्री प्रसाद पाण्डेय, आनन्द प्रकाश, मोहम्मद फारुख, दिनेश मौर्य, सरोज, अरविन्द चौबे, लल्लू प्रसाद, सुनील आजाद, सुरेन्द्र, महेन्द्र, उमेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश, जय शंकर, अजय वर्मा समेत 26 को पदोन्नति दी गयी है।


