कार्रवाई के दौरान 1007 वाहनों का किया चालान, वसूला 61000 रुपये समन शुल्क
गोरखपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले की अब खैर नहीं स्पीड ट्रैफिक संजय कुमार लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है एसपी ट्रैफिक संजय कुमार एक्शन मोड में दिख रहे हैं यातायात निरीक्षक मनोज कुमार राय अजीत कुमार पांडे अन्य यातायात पुलिस कर्मियों के साथ सड़क पर उतरकर बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट तीन सवारी बिना लाइसेंस के चल रहे लोगों के खिलाफ एम वी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार राय, अजीत कुमार पाण्डेय अन्य यातायात उपनिरीक्षक के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत पंचम दिवस को शहर क्षेत्र मे रेड लाइट जम्पिंग तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी तथा बिना हेलमेट एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलने वालों के विरूद्ध सघन अभियान चलाया गया। जिसमें रेड लाइड जम्पिंग में 351 तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी में 74, बिना हेलमेट 341, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 53 वाहनों का एम०वी० एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा वाहनों के प्रपत्र के अभाव में 11 वाहनों को यातायात यार्ड लाकर सीज की कार्यवाही की गयी।
नो-इन्ट्री क्षेत्र में संचालित हो ट्रैक्टर ट्राली के विरूद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें नो-इन्ट्री क्षेत्र में संचालित 02 ट्रैक्टर ट्राली के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए व सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1007 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू0 61000/- जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी ।


