जनसाधारण एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत
बस्ती। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन से गुजर रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मृत्यु हो गई। रविवार को जनसाधारण एक्सप्रेस बभनान रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि इसी दौरान एक युवक ट्रेन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग अभी उसे अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। ट्रेन में मृतक का दोस्त ऋषि पुत्र भागीरथ ग्राम दरियापुर थाना सेजर जनपद भागलपुर बिहार ने बताया कि वह गांव के नीरज यादव पुत्र जोगिंदर संग ट्रेन पकड़कर अमृतसर जा रहे थे।


