दीवाली के दिन घर पहुंचेगा अर्ध विछिप्त परिवार में खुशियों का माहौल
बस्ती। सड़क पर भटक रहे अर्धविछिप्त को सेवा समर्पण भाव परिवार ट्रस्ट ने रेस्कियू कर भेजवाया। उसके घर कप्तानगंज के गढ़हा पेट्रोल पम्प के पास भटक रहे अर्धविछिप्त का सेवा समर्पण भाव परिवार ने रेसक्यू किया उसने अपना नाम राम चंदर व पिता का नाम तिलकू गांव धनहुवां पोस्ट मंदे थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ बताया। उक्त गांव के प्रधान का नंबर खोज कर मिलाया तब जाकर सूचना उसके घर पहुंची।
उसके भाई सुरेंद्र से दूरभाष के माध्यम से बात हुई फोटो भेजकर पहचान कराई गयी। उसके परिजन ले जाने के लिये तैयार हो गये दीपावली के पर्व पर आकर उसके परिजन अपने साथ आजमगढ़ ले गये सेवा समर्पण भाव परिवार कि तरफ से 1100 रूपये का सहयोग भी दिया गया परिवार के सेवादार दिलीप पाण्डेय ने बताया कि संस्था के तरफ से सड़कों पर घूमने वाले अर्ध विछिप्तों के एक अभियान चलाया जा रहा है।
जिनकी लगातार सेवा कि जा रही है उनका रेसक्यू कर बाल दाढ़ी काटकर वस्त्र पहनाया जाता है नाम पता होने पर उनके घर भेजवाने कि भी व्यवस्था कराई जाती है।
सेवा समर्पण भाव परिवार कई क्षेत्रों में कार्य कर रहा है वेजुबानो को बचाना उनका इलाज कराना, जरूरत मंदों को ब्लड उपलब्ध कराना गरीबों को वस्त्र व आर्थिक सहायता कराना गरीब लड़कियों कि शादी कराना ठंड में कंबल वितरण आदि तमाम कार्य संस्था के द्वारा किया जाता है।
संस्था के इस कार्य कि लोग सराहना कर रहे हैं इस कार्य में संस्था के सेवा दार, उमंग पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, गौरव मणि त्रिपाठी का भी सहयोग रहा।


