दहेज हत्या के मामले में सात पर केस
बस्ती। जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव में ब्याही विवाहिता संदिग्ध हालत में मृत्यु की घटना में पुलिस ने मृतका के पति समेत सात पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।
मृतका के भाई संदीप कुमार निवासी ग्राम बकौली कला थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर की तहरीर पर पति राहुल, ससुर राजेन्द्र व सोनू, धीरज, सोनी, रेखा व सास समेत छह लोग नामजद किए गए हैं।

