साल के सबसे बेस्ट प्रिंसिपल साबित हुए डॉक्टर फैसल अख्तर; खुशी की लहर..
बस्ती। 16 वे एडु एक्सीलेंस समिट एवं अवार्ड्स में डॉक्टर फैसल अख्तर को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। यह कार्यक्रम लखनऊ के फाइव स्टार होटल दी सेंट्रम में आयोजित किया गय। इस दौरान संदीप सिंह, मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चीफ गेस्ट एवं डॉ एम. के. एस. सुंदरम प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में रहे।
इस समिट में देश भर के 300 के करीब विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विस्तृत रूप से पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के भविष्य को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तृत रूप से विमर्श किया गया। और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शैक्षणिक संस्थाओं के निदेशक प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
सचमुच डॉक्टर फैसल अख्तर को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा जाना बस्ती शहर के लिए एक सम्मान की बात है। डॉ. अख्तर से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि देशभर के सभी टॉप विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में और बस्ती जैसे शहर के विद्यालयों में पढ़


