नोएडा में फर्जी IAS गिरफ्तार, गनर और ड्राइवर के साथ चलता था, कई कारोबारी पर थी नजर...
Desk News: नोएडा में पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को पकड़ा है, जो अपने साथ दो गनर रखता था। पुलिस ने उसके दो गनर सहित चार लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी रौब दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठता था। इनके कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, फर्जी आईएएस अपने साथ दो गनर के अलावा एक ड्राइवर रखता था। वहीं गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर घूमता था। वह अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के पास जाता था और खुद को IAS बताकर काम करवाने का दबाव बनाता था। इसके अलावा लोगों से धोखाधड़ी कर वसूली करता था।


