छत से गिरी महिला हुई घायल
बस्ती। शनिवार की दोपहर सदर ब्लॉक दुधारा गांव की रहने वाली एक महिला छत से गिर गई। अनीता देवी उम्र 34 वर्ष, बारिश का संकेत देखते हुए तेजी से छत पर जा रही थी तभी वहां कुछ ईंट रखी हुई थी । जिसकी वजह से चलते हुए वह अनियंत्रित हो गयी और अचानक नीचे गिर गई।
जिसकी वजह से इनको गंभीर चोट आई। घायल अवस्था देखते हुए समय घर वालों ने एंबुलेंस की मदत से अस्पताल पहुंचाया गया।
एंबुलेंस ई.म.टी. चंदन ने तत्काल हाथ की हालत सही ना देखते हुए एंबुलेंस में मौजूद उपकरण में से एक उपकरण एअर स्प्लिंट सही तरीके से उनके हाथ पर लगाया किया और हाथ को सुरक्षित किया इसके अलावा कॉल सेंटर में आरसीपी के डॉक्टर की मदद ली और उचित दवाई तथा इंजेक्शन दिया।
जिससे घायल को प्राथमिक उपचार सही समय पर मिल गया। जिससे उसका हाथ बच गया है। घायल महिला को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।


