प्रफुल्ल चौधरी बने मण्डी निरीक्षक, परिवार ने माला पहनाकर कुछ इस तरीके से किया स्वागत
बस्ती। जिले के कप्तानगंज विकास खण्ड के अत्तर्गत ढेकहा गांव निवासी प्रफुल्ल चौधरी ने मण्डी निरीक्षक के पद पर चयन होकर कार्यभार ग्रहण करने के बाद घर पहुंचने पर परिजनों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया है।
माता पिता ने कहा कि बेटा ने काफी सघर्षों के बाद सफलता हासिल कर नाम को रोशन किया है। बेटे की इस सफलता से हम लोगों का सीना गर्व से ऊंचा हो गया है। लोगों का बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
ढेकहा गांव निवासी प्रफुल्ल चौधरी ने सपने का उड़ान भरने के लिए इलाहाबाद (प्रयागराज) पहुंच कर तैयारी करने में जुट गए। 10 वर्ष एक कठिन परिश्रम के बाद सैकड़ों बार परीक्षा में बैठे लेकिन सफलता नहीं मिली।
प्रफुल्ल चौधरी अपने सघर्षों से हार नहीं माने। दिसम्बर 2018 में मण्डी निरीक्षक का विज्ञापन आ गया। फार्म को भरकर तैयारी करने में जुट गए। परीक्षा 2019 में हुआ।
रिजल्ट 22 जून 2024 को आया जिसमें सफलता हासिल हो गई। शनिवार को मण्डी निरीक्षक के पद पर कार्य भार ग्रहण कर घर पहुंचते तो परिजनों ने आरती उतार कर माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।
प्रफुल्ल चौधरी ने हाईस्कूल रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार एवं इंटरमीडिएट झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कॉलेज कलवारी से किया। स्नातक की पढाई साकेत महाविद्यालय से करने के बाद बीएड मेरठ तथा टीजीटी के बाद तैयारी करने के लिए इलाहाबाद चले गये। 10 वर्ष बाद सफलता मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
कृपा राम चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसन्तपुर से 2017 में सेवा निवृत्त हुए है। उनके दो बेटे है। बड़ा बेटा पंकज चौधरी डॉक्टर है। पतोहू सुनीता चौधरी ओझागंज में शिक्षिका है। छोटा बेटा प्रफुल्ल चौधरी मण्डी निरीक्षक बन गया। प्रफुल्ल चौधरी की पत्नी प्रतिभा चौधरी भी बीटीसी टीईटी पास है।
प्रफुल्ल चौधरी ने कहा कि सफलता के लिए काफी धैर्य की जरुरत है। कभी कभी धैर्य जबाव दे देता है। ऐसे में परिजनों के सहयोग की जरुरत है। घर के लोगों का साथ रहता है सफलताएं अवश्य मिलती है। 10 वर्ष बाद मुझे सफलता मिली है। असफल होने पर निराश होने की जरुरत नही है। अच्छे ढंग से तैयारी करने की जरुरत है। सफललाएं अवश्य मिलेगी। अपनी सफलता का श्रेय उन्होने अपने माता प्रेमा देवी, पिता कृपाराम चौधरी, भाई पंकज चौधरी व भाभी सुनीता चौधरी, पत्नी प्रतिभा चौधरी तथा गुरुजनों के साथ चाचा चाची को दिया।
प्रफुल्ल चौधरी के सफलता पर राम बिहारी चौधरी, हृदयराम चौधरी, इन्द्र कुमार चौधरी, राम विलास चौधरी, राम सूरत वर्मा , राज वर्मा, अनुराग रोहित, आकाश, संजय, रामू,नीरज, अनिल, अभिषेक ने भी खुशी जाहिर किया।

.jpg)
