सपेरे को सांप ने डँसा, रेफर
बस्ती। बोरे में रखे सांप को डिब्बे में डालते समय हुई चूक सपेरे पर भारी पड़ गई। जहरीले सांप ने सपेरे की उंगली में डंस लिया। गंभीर स्थिति में सपेरे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धर्मसिंहपुर गांव के वासुदेव काली मंदिर पर रहकर पुजारी का काम करते हैं। सांप पकड़ने में
महारत हासिल होने के कारण वह दूर-दूर तक लोगो के घरों में निकले सांप को पकड़ने जाते हैं। वासुदेव ने बताया कि वह पंडूल घाट पर सांप पकड़ने गए थे।
दोपहर को लौटते समय बिजरा गांव के पास एक ढाबे पर भोजन कर निकलते समय बोरे में रखे सांप को डिब्बे में डालने लगा। इसी दौरान बाएं हाथ की उंगली में डंस लिया।।


