समधी और समधन में हुआ प्यार, बच्चों की शादी से पहले दोनों घर से फरार
यूपी, न्यूज। इश्क का कोई सीमा नहीं कब कहां किस से प्यार हो जाए, पता नही।
यूपी के कासगंज (Kasganj) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे की शादी से पहले पिता (दूल्हे का बाप) का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया। बातचीत के बाद दोनों ऐन शादी से पहले घर से फरार हो गए। जहां बेटी और बेटे का शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही थी। ऐसी खबर आते ही पूरे जिल में चर्चा का विषय बन गया।
इस घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, दुल्हन के पिता ने इसको लेकर दूल्हे के पिता पर एफआईआर दर्ज करवाई है। ये केस इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

