फोन भी टूटा अलार्म भी किसी ने नहीं सुना... उन 48 घंटों की कहानी जब अस्पताल की लिफ्ट में फंसा रहा शख्स..
डेस्क, न्यूज। केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां के तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज (Medical college) की लिफ्ट में एक मरीज लगभग दो दिनों तक फंसा रहा। जिसे सोमवार सुबह लिफ्ट से बाहर निकाला गया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अस्पताल प्रशासन (hospital administration) को लिफ्ट में किसी शख्स के फंसे होने की कोई खबर ही नहीं थी।
पीड़ित शख्स की पहचान रविंद्रन (59) के तौर पर हुई। लंबे समय तक लिफ्ट में फंसे होने की वजह से रविंद्रन के परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी (Disappearance) की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले के तूल पकड़ने पर तमिलनाडु की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज (Health Minister Veena George) ने मेडिकल शिक्षा विभाग के निदेशक को घटना की जांच के आदेश दे दिया हैं। बता दें कि रविंद्रन अपनी पत्नी के साथ चेकअप के लिए अस्पताल गया था। और लिफ्ट में फस गया।

