घूसकांड में फंसा बिजली विभाग का जेई, एंटी करप्शन टीम ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
यूपी, बस्ती। बिजली विभाग का जेई घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने विद्युत विभाग में तैनात अवर अभियंता वेद प्रकाश को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
जिले के गौर विद्युत उपकेंद्र के बेलहिया पर तैनात जेई वेद प्रकाश को शुक्रवार एक किलोवाट के कनेक्शन के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जेई के खिलाफ राम उजागिर मौर्य ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी जिसके बाद टीम ने जेई को हाथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
एंटी करप्शन की टीम में लगातार पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने बताया कि घर के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। सर्वे के बाद जेई द्वारा 20 हजार रुपए का लगातार डिमांड किया जा रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी।
बिजली कनेक्शन के लिए आवेदक लगातार चक्कर लगवा रहा था। बिना घूस लिए उनका काम नहीं कर रहा था। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। टीम ने घूसखोर जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। रिश्वत का रकम लेते वक्त एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया।


