पति की मौत के सदमे से पत्नी और बेटे ने भी तोड़ा दम, एक साथ तीनों की..
राजस्थान। शाहपुरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पति की मौत के सदमे में पत्नी और बेटे ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, एक परिवार में हुई तीन मौत से गांव में मातम पसरा है।
दरअसल, शाहपुरा जिले में कोटड़ी उपखंड के बडलियास गांव के पूर्व उपसरपंच सत्यनारायण सोनी शनिवार सुबह खेत पर गए थे। इस दौरान वे अचानक बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए। मगर, इलाज के दौरान मौत हो गई. इस सदमे में सत्यनारायण सोनी की पत्नी ममता और बेटा आशुतोष बेहोश हो गए।
आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, इलाज के दौरान मां और बेटे की मौत हो गई. सत्यनारायण की चिता की राख ठंडी भी न पड़ी थी कि रविवार सुबह दो और चिता जल उठा एक ही परिवार में एक साथ तीन मौतों की खबर से क्षेत्र में हर एक की आंखे नम हो गई। रविवार दोपहर में मां और बेटे की अंतिम यात्रा निकली, तो कस्बे में मातम छा गया और पूरा गांव उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा।


