देखो वो आ गया... 250 किमी का सफ़र कर अपने गांव पहुंचा खोया कुत्ता
कर्नाटक। बेलगावी जिले से एक अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महाराज नाम का एक कुत्ता जो महाराष्ट्र में खो गया था, वो अकेले ही करीब 250 किलोमीटर की यात्रा कर के वापस अपने घर लौट आया है। लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं। आपको बता दें कि इस कुत्ते का नाम महाराज है।
महाराज की घर वापसी पर स्थानीय लोगों ने उसे फूल-माला पहनाकर इलाके में घुमाया और उसके सम्मान में एक दावत का आयोजन भी किया।


