टमाटर ने बिगाड़ा मिडिल क्लास का 'बजट', कीमत 100 रुपए पार
देश की राजधानी दिल्ली में मदर डेयरी के रिटेल स्टोर सफल पर टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। जबकि सरकारी आंकड़ों में दिल्ली में टमाटर की कीमतें 93 रुपए प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है।
अधिकारियों ने बताया कि पहले गर्मी और अब बारिश की वजह से टमाटर की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर आलू प्याज के दाम भी हाफ सेंचुरी पर दिखाई दे रहे हैं।


