स्मार्ट फोन पाकर निहाल हुए छात्र।
बस्ती। जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित किया गया। छात्र-छात्राएं स्मार्टफोन पाकर खुशी से झूम उठे।
छात्र छत्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर आर्येन्दु द्विवेदी ने कहा कि स्मार्ट फोन के जरिये निर्धन छात्राओं सहित सभी की शिक्षण तथा विषय की नई जानकारियां प्राप्त होगी और यह रोजगार में भी सहायक होगा।इस मौके पर
डॉक्टर विद्यापति यादव , डॉक्टर प्रदीप कुमार डॉ0 वीरेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, सोनम चौरसिया विपिन शर्मा, परमात्मा, विजय सहित महाविद्यालय के छात्राएं उपस्थित थे।


