ससुर, दामाद सहित चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म रेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि हमारी बेटी के साथ सुड्डू सिंह ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन अभिषेक ने घर पर आकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 16जून को वीरेंद्र चौबे पता अज्ञात थाना दुबौलिया हमारी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अयोध्या ले जाकर दस दिनों तक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वीरेंद्र चौबे के दामाद नाम पता अज्ञात थाना दुबौलिया सहजनवा लेकर गए और डरा धमका कर एक कमरे में बंद कर नौ दिनों तक दुष्कर्म किया।
थाना प्रभारी नगर जय वर्धन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


