तीसरी बार मोदी ने ली शपथ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार..
अरुण कुमार
बस्ती। लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए ने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाई जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बस्ती के कप्तानगंज चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर और एक दूसरे के मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।
इस अवसर पर पिंटू सोनकर, ओम प्रकाश ओझा, विनोद चौधरी, मनोज ओझा, शिव बहादुर मौर्य, रवि तिवारी, बब्बू तिवारी, नरेंद्र चौधरी, अंकुर मिश्र , मनोज तिवारी , रोहित तिवारी, गोपीनाथ मिश्रा, विजयसेन त्रिपाठी, शानू पटक , दिग्विजय चौबे, मनीष चौबे ,बहादुर उपाध्याय, अभिषेक पांडेय,नयन निषाद, सर्वेश गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा ,शुभम शर्मा, हरेंद्र तिवारी ,अजय मोदनवाल, सुभाष तिवारी, चंद्र प्रकाश चौधरी, रितेश चौधरी, विकास चौधरी, बृजेश चौधरी, विशाल मिश्र, निलेश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।