ट्रेसर्ड की गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग...
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुबौलिया कस्बा में संजय ट्रेसर्ड के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे काफी नुकसान हो गया।
दुबौलिया कस्बा निवासी संजय गुप्ता का राम जानकी मार्ग पर स्थित धरमूपुर चौराहे के निकट संजय टेडर्स के नाम से गोदाम है। जिसमें वह मैगी, बिस्कुट, नमकीन व अन्य खाद्यान्न रखते हैं। शनिवार की देर शाम करीब नौ बजे गोदाम के अंदर से धुआं निकलने लगा। बगल के पड़ोसियों ने इसकी सूचना गोदाम मालिक संजय गुप्ता को दिया।
थोड़ी देर में पहुंचे संजय गुप्ता ने जब गोदाम खोला तो अचानक तेज लपटो के साथ सामान जल*ने लगा। संजय गुप्ता ने बताया दोपहर में करीब गोदाम में सामान निकालने आए थे जिससे बंद कर चले गए थे। गोदाम में करीब 4 लाख का सामान था। आग लगने से काफी नुकसान बताया जा रहा है।