श्रम विभाग मे रजिस्टर्ड श्रमिकों के बच्चो का निःशुल्क होगी पढाई।
अटल आवासीय विद्यालयों दाखिले के लिए करें आवेदन, श्रमिकों के बच्चों को फ्री में मिलेगी शिक्षा।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
बस्ती। जिले मे खुले अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School), बसेवाराय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन विद्यालयों में कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा फ्री है।
जनपद मे अटल आवासीय विद्यालय में कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए और श्रमिकों के बच्चों का दाखिला दिया जाएगा। इस विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अटल आवासीय विद्यालय ने नोटिफिकेशन basti.nic.in के वेबसाइट पर जारी किया हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023 है। इस विद्यालय में कक्षा 6 एवं 9 में कुल 140-140 सीट हैं। जिसमें 70 बालक व 70 बालिकाओं पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र ऑफलाइन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, स्थानीय श्रम विभाग के कार्यालय तथा कार्यालय अटल आवासीय विद्यालय बसेवाराय बस्ती से प्राप्त किया जा सकते हैं। यह विद्यालय अटल आवासीय विद्यालय का संचालन उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जा रहा है।
अटल आवासीय विद्यालय मे है ये विशेषताएँ-
- सभी आधुनिक सुविधाओं युक्त सह-शैक्षणिक आवासीय विद्यालय।
- इस विद्यालय में शिक्षा का पाठ्यक्रम सीबीएससीई बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम से नवोदय विद्यालय की तरह किया जाएगा।
- बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग छात्रावास की सुविधाएं हैं।
- निःशुल्क गुणवत्तापरक शिक्षा, भोजन आवास एवं गणवेश (ड्रेस) की व्यवस्था। बालक एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनुभवी अध्यापकों के साथ-साथ खेलों की उचित व्यवस्था।
- हरियाली से परिपूर्ण विद्यालय कैंपस।
- सुरक्षा के विशेष इंतजाम।
एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट-
- निर्माण श्रमिक होने की दिशा में अद्धतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक कार्ड।
- अनाथ होने की दशा में माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
- अभ्यर्थी के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति। अभ्यर्थी के आधार कार्ड की प्रति।
- जात प्रमाण पत्र की प्रति।
- तीन पासपोर्ट साइज की फोटो।


