Basti Uttar Pradesh पूरी जानकारी
दोस्तो नमस्कार एक्स्प्रेस मॉर्निंग में आप का स्वागत है। आज हम इस पोस्ट के मध्यम से आप को बताएंगे की बस्ती क्या है? बस्ती उत्तर प्रदेश का केसे जिला है। इस के साथ ही बस्ती से संबंधित जानकारियां।
नाम की उत्पत्ति (The Origin Of The Name)
दोस्तो अगर हम बस्ती जिले के को बात करे तो यह प्राचीन काल में बस्ती मूलतः वशिष्ठी के नाम से जाना जाता था। इस क्षेत्र के वशिष्ठी नाम की उत्पत्ति महात्मा ऋषि वशिष्ठ जी के नाम से हुयी, जो भगवान श्रीरामचन्द्र के कुलगुरु थे के रूप में माने जाते है। यही वशिष्ठी नाम ही लोगों द्वारा उच्चारण में गलत होते हुए अन्ततः 'बस्ती' के रूप में हो गया।
बस्ती (Basti) ज़िला भारत के उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बस्ती है।
Basti जिले का गठन
बस्ती जिले की स्थापना कब हुई
यह बात 16वीं सदी की है। 1801 में यह तहसील मुख्यालय बना और 6 मई 1865 को गोरखपुर से अलग होकर नया जिला मुख्यालय बनाया गया। अयोध्या से सटा यह जिला प्राचीन काल में कोशल देश का हिस्सा था।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की बात करे तो बस्ती बस्ती मूल रूप से एक गांव था। जो को 1801 में इसे तहसील मुख्यालय बना। इस के बाद 1865 में इसे गोरखपुर प्रमंडल के अंतर्गत नवनिर्मित बस्ती जिले का मुख्यालय बनाया गया।
यूपी बस्ती जिले की भौगोलिक स्थिति
बाउंड्री
यह जिला कुल 5 जिलों से घिरा हुआ है-
- दक्षिण में अंबेडकर नगर जिला
- पूरब में संत कबीर नगर जिला
- उत्तर में गोंडा जिला और सिद्धार्थनगर जिला
- पश्चिम में गोंडा जिला और अयोध्या जिला
राजधानी :- बस्ती, उत्तर प्रदेश (Basti Uttar Pradesh)
क्षेत्रफल :- 2,688 किमी²
जनसंख्या(2011):-
घनत्व :- 24,64,464
917/किमी²
उपविभागों के नाम:- तहसील
उपविभागों की संख्या :- 4
मुख्य भाषा(एँ):- अवधी
बस्ती उत्तर प्रदेश (Basti Uttar Pradesh)
बस्ती उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक शहर है। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 160 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में राज्य के पूर्वी भाग में स्थित है। बस्ती अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है, जिसमें प्राचीन शहर श्रावस्ती भी शामिल है, जो बौद्ध शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। यह शहर अपने हस्तशिल्प के लिए भी जाना जाता है, जिसमें हाथ से बुने हुए कपड़े और मिट्टी के बर्तन शामिल हैं।
बस्ती उत्तरी भारतीय राज्य का एक शहर है
दोस्तो आज हम उत्तर प्रदेश बस्ती (Basti Uttar Pradesh) बस्ती उत्तर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक शहर है। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 160 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में राज्य के पूर्वी भाग में स्थित है। बस्ती अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है, जिसमें प्राचीन शहर श्रावस्ती भी शामिल है, जो बौद्ध शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। यह शहर अपने हस्तशिल्प के लिए भी जाना जाता है, जिसमें हाथ से बुने हुए कपड़े और मिट्टी के बर्तन शामिल हैं।
बस्ती की समुद्र तल से ऊंचाई
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की बात करे तो बस्ती शहर समुद्र तल से लगभग 90-124 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है।
अर्थव्यवस्था- कृषि, उद्योग और उत्पाद
बस्ती जिले की अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन, मछली पालन, वन, खनिज, व्यवसाय और उद्योग पर आधारित है.
क्षेत्रफल
बस्ती जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 2688 वर्ग किलोमीटर है।
बस्ती में प्रमुख नदियां।
बस्ती शहर घाघरा और आमी नदी के मध्य में स्थित है. घाघरा नदी जिले के दक्षिणी छोर पर बहती है।
बस्ती जिले की प्रमुख नदियां हैं: घाघरा, कुआनो, मनोरमा और आमी।
कृषि
बस्ती में प्रमुख फसल : धान, मक्का,
अरहर, उड़द, मसूर, मूंग, चना और मटर
बस्ती में प्रमुख सब्जियां -आलू, प्याज, गोभी, टमाटर
बस्ती में प्रमुख फल हैं: आम, अमरूद, कटहल, पपीता और केला.
बस्ती में प्रमुख तिलहन सरसों, तिल और राई
बस्ती में प्रमुख पशुपालन पशु धन हैं: गाय, बैल, भैंस, सूअर, भेड़, बकरी और पोल्ट्री
बस्ती में प्रमुख वन : सागौन, हलादु, साल, शीशम, बबूल, आम, महुआ, नीम, बांस और जामुन
भादेश्वर नाथ मंदिर, बस्ती
भदेश्वर नाथ मंदिर बस्ती, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित एक हिंदू मंदिर है। यह देवता भगवान शिव को समर्पित है और इस क्षेत्र में हिंदुओं के लिए एक लोकप्रिय पूजा स्थल है। मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला के लिए जाना जाता है और भारत के विभिन्न हिस्सों से कई आगंतुकों को आकर्षित करता है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर 9वीं शताब्दी में बनाया गया था और वर्षों में कई बार इसका जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिर बस्ती में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है और शहर के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
प्रशासनिक सेटअप
प्रमंडल: बस्ती (Basti)
प्रशासनिक सहूलियत के लिए इस जिले को 4 तहसीलों और 14 विकासखंडो में बांटा गया है।
बस्ती जिले में तहसील
बड़ी जिले को कुल 4 तहसीलों है
- हरैया,
- बस्ती,
- भानपुर और
- रुधौली.
विकासखंड :
इस जिले को 14 विकासखंडों में बांटा गया है-
- परशुरामपुर,
- विक्रमजोत,
- दुबौलिया,
- हरैया,
- गौर,
- कप्तानगंज,
- बस्ती सदर
- बहादुरपुर,
- कुदरहा,
- बनकटी,
- सौ घाट,
- सल्टौआ गोपालगंज,
- रुधौली और
- रामनगर.
पुलिस थानों की संख्या: 17
नगर पालिकाओं की संख्या: 5 ग्राम पंचायतों की संख्या: 1247
गांवों की संख्या: 3348
निर्वाचन क्षेत्र
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र: 1, बस्ती
बस्ती जिले में आकर्षक स्थल, मंदिर
बस्ती जिले में धार्मिक, पौराणिक, , पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कई दर्शनीय स्थल हैं।
मखौड़ा धाम
बस्ती जिला मुख्यालय से लगभग 57 किलोमीटर पश्चिम में स्थित इस प्राचीन स्थल का पौराणिक महत्व है।
श्रृंगीनारी धाम मंदिर
बस्ती का बहुचर्चित मंदिरों में से एक श्रृंगीनारीधाम को माना जाता है आस्था का केंद्र यह प्राचीन मंदिर बस्ती जिले के परशुराम विकासखंड में स्थित है।
बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर
भगवान शिव को समर्पित यह प्रसिद्ध मंदिर जो बस्ती
मुख्यालय लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है।
उत्तर प्रदेश बस्ती का इतिहास। (History of Uttar Pradesh Basti)
दोस्ती आप को बता दे में इस पोस्ट में आप को बताऊंगा उत्तर प्रदेश बस्ती का क्या इतिहास है। अगर देखा जाय तो बहुत प्राचीन काल में बस्ती के बाजू का जगह कौशल देश के रूप में जाना जाता था। सर्वप्रथाम ब्राह्मण अपने सूत्र में कौशल का उल्लेख किया हैं। यह एक वैदिक आर्यों और वैयाकरण पाणिनि का देश माना जाता था। श्रीराम चन्द्र राजा दशरथ के बड़े पुत्र थे जिनकी महिमा कौशल देश में फेला हुआ था, एक आदर्श राज्य, लौकिक राम राज्य की स्थापना का श्रेय जाता है। परंपरा के अनुसार, श्री राम के बड़े बेटे कुश कौशल के सिंहासन पर बैठे।
बता दे श्री राम के छोटे पुत्र लव को राज्य के उत्तरी भाग का शासक बनाया गया जिस को राजधानी श्रावस्ती था। इक्ष्वाकु से 93वां पीढ़ी और राम से 30 वीं पीढ़ी में बृहद्वल था, यह इक्ष्वाकु शासन का अंतिम प्रसिद्ध राजा था, जो महान महाभारत युद्ध में चक्रव्यूह में मारा गया था।
उत्तर प्रदेश बस्ती की स्थिति और सीमा। (Uttar Pradesh township status and extent)
दोस्तो अगर हम उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की स्थिति और सीमा की बात करे तो यह जिला
26° 23' और 27° 30' उत्तर अक्षांश तथा
82° 17' और 83° 20' पूर्वी देशांतर
के बीच उत्तर भारत में नजर आता है। यह उत्तर से दक्षिण की अधिकतम लंबाई 75 KM तथा पूर्व से पश्चिम में लगभग 70 KM की चौड़ाई में बसा है।
बस्ती जिला पूर्वी में नवनिर्मित जिला जो बाद में अलग हुई संतकबीर नगर जो पश्चिम में गोंडा के बीच स्थित है। दक्षिण में घाघरा नदी इस जिले को फैजाबाद जिला और नव निर्मित अंबेडकर नगर जिला से अलग करती है। जबकि उत्तर में सिद्धार्थ नगर जिला से घिरा हुआ नजर आता है।
उत्तर प्रदेश बस्ती में शिक्षा दर। (Education Rate in Uttar Pradesh Basti)
अगर हम बस्ती में 2001 के रूप में, साक्षरता दर 1991 में 35.36% से 54.28% की वृद्धि हुई। साक्षरता दर पुरुषों के लिए 68.16% और 39.००% महिलाओं के लिए।
बस्ती शिक्षा और औद्योगिक में उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिले के रूप में जाना जाता है।
यहां के मुख्य विद्यालयों में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,APN, KDC, राजन, रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय कप्तानगंज, गजाधर सिंह अंगद सिंह इंटर कॉलेज हर्रैया , इंडियन पब्लिक स्कूल बस्ती, उर्मिला एजुकेशनल बस्ती, माँ गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज, अशोक महाविद्यालय भरत पुर, आदर्श इंटर कॉलेज दुबौलिया बाज़ार, श्री राम सुमेर सिंह कृषक इंटर कॉलेज गोकुलपुर, ए.डी. एकेडमी धरमुपुर, राम कुमार विक्रम सिंह हर्रैया आदर्श इंटर कालेज, संत कबीर इंटर कॉलेज कप्तानगंज आदि हैं ।
Utter Pradesh बस्ती जलवायु। (Uttar Pradesh Basti Climate)
Utter Pradesh Basti जिले के मौसम को चार सत्रो में विभाजित किया सकता है। मध्य नवंबर से फरवरी तक सर्दियों के मौसम, मई से जून गर्मी के मौसम, जुलाई से सितंबर के अंत मानसून के मौसम, मध्य नवंबर से अक्टूबर मानसून का मिलन मौसम है। सर्दियों में कोहरा बहुत ही हो जाता है। और गर्मियों में बहुत ही लू चलती है
वर्षा: - जिले में औसत वार्षिक वर्षा 1166 मिमी है।
तापमान: - अगर हम बस्ती के मौसम की बात करे तो यह सर्दियों के मौसम के दौरान औसत न्यूनतम तापमान लगभग 9-15 तक डिग्री सेल्सियस।
जब की गर्मी के मौसम के दौरान कम से कम लगभग 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस मतलब है।
आर्द्रता: - दक्षिण पश्चिम मानसून के मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत से ऊपर जाता है गर्मियों में हवा में बहुत शुष्क है।
हवायें: - जिले में औसत वार्षिक हवा कि गति 2 से 7.1 किमी/घंटे पूर्व से पश्चिम कि तरफ चलती रहती है कभी कभी गर्मियों के मौसम के शुरुआत में तेज आंधी चलती है जिसकी गति 50 से 80 किमी/घंटे तक होती है।
यूपी बस्ती में भाषा व बोली। (Language and dialect in UP Basti)
दोस्तो अगर हम उत्तर प्रदेश के बस्ती की भाषा की बात करे तो यह हिन्दी, भोजपुरी और अवधी में बोला जाता है।
उत्तर प्रदेश बस्ती की अपवाह
दोस्तो आज हम आप को बताए की बस्ती से संबधितअपवाह यहाँ कई सहायक नदियों में रवाई, मनवार, मनोरमा आदि है। रवाई दाहिने किनारे पर कुवानो से मिलती नजर आती है। और अमोढ़ा के उत्तर में निकलती है।
बस्ती में जानवर
बस्ती जिले में जंगली जानवरों गाय, भैस, नील गाय, सुअर, सियार, लोमड़ी, बंदर, जंगली बिल्ली और साही आदि पाए जाते हैं।
बस्ती में पक्षी
मोर, काला तीतर विविधता के लिए प्रसिद्ध है। हंस चैती, लाल बतख, गौरया, कोयल आदि।
बस्ती में सरीसृप
सांप विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जिले में आम हैं, मुख्य कोबरा, करइत, और चूहे आदि; भारतीय मगरमच्छ भी नदी घाघरा में पाए जाते हैं।
बस्ती में मछली
जिले के नदियो, तालाबो में होने वाले लगभग सभी किस्मों की मछली पाई जाती है जैसे, रोहू कतला नैन आदि, यहां पूरेहेमराज गांव के खैरा तालाब में सबसे ज्यादा मछलियां पायी जाती है।
उत्तर प्रदेश बस्ती में यातायात। (Traffic in Uttar Pradesh Basti)
बस्ती में रेल द्वारा -- बस्ती अच्छी तरह से रेल और सड़क मार्ग से देश एवं प्रदेश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। बस्ती रेलवे स्टेशन लखनऊ और गोरखपुर के बीच एक मुख्य रेलवे स्टेशन है। यहाँ से हावड़ा, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, जम्मू, इनके साथ के कई राज्यो के लिय समय समय पर रेल गाड़ी मिलती है।
बस्ती में सड़क मार्ग द्वारा -- बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग सं०NH 28 पर स्थित है जो लखनऊ से मोकामा तक जाता है। लखनऊ और गोरखपुर के चार लेन का बहुत ही साफ़ सुथरी सड़क है।
हवाई मार्ग द्वारा - यहाँ से 200 किलोमीटर दूर लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और वह देश के सारे मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। यहाँ से मात्र 3 घंटो में बस्ती पहुंचा जा सकता है


