ISRO Chandrayaan-3 :अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा इतिहास चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान-3
जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया।
इस ऐतिहासिक पल के गवाह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो के पूर्व चीफ के सिवन भी रहे। दुनिया की नजरें इस मिशन पर टिकी हुई हैं। इस लिंक पर क्लिक करके आप भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साक्षी बन सकते हैं.
ISRO Chandrayaan 3 Mission की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग (Moon Mission Landing) की महारत हासिल की है। इसरो ने कहा कि 'चंद्रयान-3' के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उल्टी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई।
Watch ISRO Chandrayaan-3 Launch चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया है। आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की गई थी।
इसरो की टीम श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में मून मिशन चंद्रयान 3 की प्रगति की निगरानी कर रही है। चंद्रयान-3 को आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 मून मिशन को लॉन्च किया। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। देखें लॉन्चिंग का वीडियो.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसरो को चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि कक्षा उत्थान प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 को चंद्र स्थानांतरण प्रक्षेप पथ में डाला जाएगा। तीन लाख किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए यह आने वाले हफ्तों में चंद्रमा पर पहुंचेगा। यान पर मौजूद वैज्ञानिक उपकरण चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेंगे और हमारे ज्ञान को बढ़ाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर सतत अग्रसर नए भारत के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान चंद्रयान-3 को आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत की आकांक्षाओं एवं प्रौद्योगिकी विकास का प्रतीक चंद्रयान-3 अभियान पूर्णतः सफल हो, इस हेतु अनेक मंगलकामनाएं! स्वर्णिम इतिहास रचने जा रही इसरो की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं!
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चंद्रयान-3 मिशन के सफल होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वैज्ञानिकों की तीन वर्ष की तपस्या, साधना और मेहनत के बाद स्पेसशिप चंद्रयान चांद को जीतने के लिए तैयार है। पूरा देश इस बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक प्रक्षेपण के सफल होने की कामना करता है। इसरो के के प्रबुद्ध वैज्ञानिकों व मिशन की सम्पूर्ण टीम को शुभकामनाएं।