आधार डेटा एडिट की शिकायत पर एसडीएम व पुलिस ने मारा छापा।
बस्ती/कप्तानगंज। जिले में चल रहे नगर निकाय चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है। निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन चौकन्ना है। चल रहे चुनाव के बीच सूचना पर फर्जी आधार कार्ड की शिकायत पर एसडीएम व पुलिस ने छापामारी की। जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट हरैया मनोज कुमार और थाना प्रभारी कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय की संयुक्त टीम ने संदेश इनफार्मेशन सेंटर कप्तानगंज पर अचानक छापामारी की। वहां से कुछ आधार के साथ सेंटर संचालक हरिशंकर को लैपटॉप व अन्य उपकरण को भी हिरासत में ले लिया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि आधार कार्ड एडिट कर नया आधार बनाने के प्रकरण में जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


