आईएएस में चयनित होकर बजरंग प्रसाद यादव ने जिले को किया गौरवान्वित..
अरूण कुमार
बस्ती। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। मंगलवार को जारी यूपीएससी सीएसई 2022 का रिजल्ट घोषित के साथ जिले के बजरंग प्रसाद यादव 454वीं रैंक (Bajrang Prasad Yadav 454th rank) के साथ चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया।
बता दे बजरंग प्रसाद यादव जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के धोबहट निवासी है जो की 23वर्षीय बजरंग प्रसाद यादव अपने तीसरे प्रयास में ही परीक्षा को पास कर लिया। बजरंग प्रसाद यादव 2019 से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी में जुट गए। करोन काल 2020 के इसी बीच इनके पिता स्व. राजेश कुमार यादव (Self. Rajesh Kumar Yadav) का देहांत हो गया, जो की यह बड़ा ही मुश्किलों का समय रहा।
वर्तमान में माता कुसुम कला गांव (धोबहट) के ही वर्तमान प्रधान हैं। पिछले महीने छोटी बहन कविता यादव का रक्षा मंत्रालय (Kavita Yadav's Defense Ministry) में चयन हुआ है। बजरंग प्रसाद यादव सहित चार भाईयो के साथ दो बहने भी है।
बजरंग पढ़ने में पहले से ही होनहार थे, जिले के उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में इण्टरमीडिएट परीक्षा 2016 में जिले में 9वां स्थान प्राप्त किया। इस के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय BSC 2019 में पूरा कर दिल्ली से सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए।
चयन के बाद अपनी सफलता का श्रेय माता, गुरुजन, भाई-बहन एवं मित्र रहे। और कहा सफलता की बात उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत एवं लगन के जरिए बड़ा सा बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। अगर सच्ची लगन से किसी लक्ष्य को भेद रहा है तो वह निश्चित रूप से हासिल होगा।

