बोर्ड पेपर में कम समय में ज्यादा अंक कैसे हासिल करें।
UP Board Kam Samay Mein Jyada Number Kaise Laen
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें ?
मेरे प्यारे स्टूडेंट छात्र-छात्राओं जैसा कि आप लोग जान रहे हैं कि यूपी बोर्ड एग्जाम 10th-12th की फाइनल एग्जाम का समय बहुत ही नजदीक आ गया है। अब आप लोगों के मन में सवाल चल रहा होगा कि आखिर हम किस तरह से दो-तीन महीने पढ़ें कि अच्छे से अच्छे नंबर ला सके। तो हां ऐसा ही कुछ हम टिप्स और ट्रिक बताने वाले हैं इस आर्टिकल के माध्यम से जिसे आप लोग फॉलो करने के बाद अच्छे से अच्छे नंबर लाकर अपने समाज में नाम रोशन कर सकते हैं। तो आपलोग इस आर्टिकल को अंत जरुर पढ़े।
अगर Students में हमेशा Board के Exam को लेकर चिंता बनी रहती है। लेकिन Board Exam कोई ऐसी Exam भी नहीं होती है। कि आप इसमें Healthy Score न कर पाएं।
इसे भी पढ़ें - Board Exam: 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तय करेगी जीवन की दिशा, न करें ये गलतियां, वरना पछताएंगे जीवन भर
2023 बोर्ड पेपर कैसे होंगा।
Class 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (UP Board Ki Taiyari Kaise Kare) 2023 में कैसे होंगी तो UP BOARD परीक्षाओं की बात की जाए तो UP BOARD की परीक्षाएं ऑफ लाइन मोड पर ही होंगी।
1.टाइम टेबल जरुर बनाए।
आज के समय में टाइम का बहुत ही महत्व है जिसके लिए आप सबको बोर्ड परीक्षा की अच्छी से अच्छी तैयारी करने के लिए सही सही टाइम का उपयोग करना अति आवश्यक है। तभी आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं इसलिए मैं आप सभी छात्र एवं छात्राओं को अपने अनुसार एक टाइम टेबल बनाएं जिसमें पढ़ने का समय, याद करने का समय, प्रश्नपत्र अभ्यास करने का समय, यदि सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए टाइम टेबल बनाएं और इस टाइम टेबल को जब तक आपका परीक्षा ना आ जाए तब तक अपने टाइमटेबल के अनुसार अपनी पढ़ाई को निरंतर जारी रखें।
इसे भी पढ़ें - UP Board Class 12 भौतिक विज्ञान Physics Notes in hindi With Pdf
2. विषय वस्तु वाइज तैयारी करें।
हम अपने गांव मोहल्ले में बहुत सारे छात्र एवं छात्राओं को देखते हैं तो वह क्या करते हैं जिस विषय में ज्यादा रूचि हो उस विषय को लगातार पढ़ते रहते हैं। छात्र उसी सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान देते हैं जैसा कि बोर्ड एग्जाम में इस तरह से क्या गया तैयारी अच्छे मार्क्स लाने की संभावना बहुत कम होती है। अगर आपको 2023 बोर्ड परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा मार्क्स लाना है तो आप सभी छात्र अपने टाइम टेबल के अनुसार सभी विषय पर ध्यान केंद्रित करना होगा तभी आप अच्छे से अच्छे नंबर बोर्ड परीक्षा 2023 में ला सकते हैं।
3. सब्जेक्ट वाइज नोट्स जरुर बनाएं।
आप सभी छात्र एवं छात्राएं जिस भी कोचिंग संस्थान में अपनी एग्जाम को लेकर तैयारी कर रहे हैं। आप लोगों को बता दे अपने सभी सब्जेक्ट के नोट्स जरूर तैयार करें नोट्स तैयार करने का बहुत ही फायदा है यह होता है कि आप कम समय में विषय वार विषय बनाए हुए नोट्स को देखकर पढ़े हुए चीज को आसानी से रिवीजन कर सकते हैं अब समझने में आसानी होगी। कृपया महत्वपूर्ण बातें को नोट्स में साफ तरीके से लिखें जिसे लिखी हुई शब्द पर आपका ध्यान तुरंत केंद्रित करें।
इसे भी पढ़ें - Chemistry Toppers Notes Class 12 UP Board Hindi Pdf
4. महत्वपूर्ण टॉपिक को ज्यादा पढ़ें।
मेरे प्रिय छात्रों हम जानते हैं कि हर सब्जेक्ट में बहुत सारे सिलेबस पढ़ने को मिलता है। जिसक याद रखना बहुत ही मुश्किल होता है तो हम आप सबको बताने वाले हैं। पूरे सिलेबस में महत्वपूर्ण टॉपिक पर ज्यादा फोकस करें जो बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछा जा रहा है। उस टॉपिक को पढ़कर कर समझे ताकि बोर्ड परीक्षा में लिखते समय किसी प्रकार का परेशानी ना हो और आप जिस विषय में जिस मास्टर से पढ़ रहे हैं, और उनके द्वारा बताए हुए महत्वपूर्ण क्वेश्चन आंसर को बार-बार जरूर पढ़ें क्योंकि बोर्ड परीक्षा आने तक सारे क्वेश्चन बहुत है अहमियत देती है जिसे बोर्ड परीक्षा में आप अच्छे और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
थोड़ी सी प्लानिंग और Tips को अपना कर आप Board की Exam में Top कर सकते है या फिर अच्छे Numbers प्राप्त कर सकते है। आज के लेख में हम Board Exam में अच्छे Marks लाने या Top करने के Methods के बारे में जानेंगे।
5. पढाई हमेशा शांति वातावरण में करे।
जैसा कि आप लोगों के घर में माता पिता या बड़े बुजुर्ग कहते होंगे कि सुबह उठकर पढ़ाई किया करो तो आप लोग सोचते होंगे सुबह उठकर पढ़ाई करने से क्या फायदा है। और सुबह ही उठकर क्यों पढ़ाई करने को बोलते हैं तो आपको बता दें ऐसा इसलिए कहते हैं कि सुबह का वातावरण पूरी तरह से स्थिर कार्य करता है इस समय दिमाग बहुत ही ताजा महसूस करता है ऐसी स्थिति में आप लोग जो भी याद करेंगे वह आसानी से याद हो जाएगा और सुबह में आप जिस भी विषय पर ज्यादा फोकस करेंगे उस विषय का पढ़ा गया क्वेश्चन आंसर हमेशा के लिए याद रह जाता है। इसलिए आप लोग स्थिर माहौल में एग्जाम आने तक हमेशा पढ़ाई करते रहें।
उन सारे Students के लिए board की Exam पहला अनुभव होता है जो Class 10 में होते है, तो ज़ाहिर है कि उनको सबसे ज़यादा डर लगता होगा और जिसके कारण वो Exam में उतना Healthy Perform नहीं कर पाते होंगे जितना वो कर सकते थे।
6.एनसीईआरटी किताबों पर ज्यादा फोकस करें।
आज के समय में छात्र एवं छात्राएं अलग-अलग कोचिंग संस्थान में अलग-अलग प्रकाशन की किताबें पढ़ने हैं लेकिन आप सभी को बता दें कि बोर्ड एग्जाम में अधिक से अधिक क्वेश्चन एनसीईआरटी किताबों से होती है इसलिए अलग-अलग प्रकाशन पढ़ने से बेहतर आप एनसीआरटी की किताबे को लगातार फोकस करें। चैप्टर में दिए गए सवालों को हल करें तब आपके बोर्ड एग्जाम में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
7. मॉडल पेपर पर जरूर ध्यान दें।
परीक्षा के दौरान की जाने वाली आम गलतियां जिससे जरूर बचें।
- जितने भी स्टूडेंट बोर्ड एग्जाम में बैठेंगे उन सभी को बता दें कि एग्जाम में आए हुए सवालों को सबसे पहले बारीकी से पढ़ें।
- पढ़ने के बाद आपको जिस भी प्रश्न का उत्तर याद है सबसे पहले उसका उत्तर पॉइंट में देने की कोशिश करें।
- सभी याद क्वेश्चन आंसर को बना लेने के बाद अगर कई प्रश्न छूट रहे हैं तो आप कोशिश करें कि जितना भी याद हो टूटी फूटी भाषा में कुछ ना कुछ जरूर लिखें।
- हां आपके द्वारा लिखे गए प्रश्नों का जवाब साफ-साफ और अपनी लिखावट सुधार पर ध्यान दें।
- सभी ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टिव क्वेश्चन का जवाब देने के बाद एक बार फिर से सभी प्रश्नों के उत्तर को चेक कर ले।


