Motivational Shayari in Hindi | मोटीवेटशनल शायरी
तकदीर के खेल से निराश नहीं होते, जिंदगी में ऐसे कभी उदास नहीं होते,
हाथों की लकीरों पर क्यों भरोसा करते हो,
तकदीर उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते..!!
ऐ इंसान !! इस ज़मी पर बैठ कर तू क्यों आसमान देखता है,
अपने पँखो को खोल ये ज़माना तो सिर्फ उड़ान देखता है..!!
कामयाब हर इंसान बन सकता है,
बस कोई चोट खाकर बिखर जाता है, तो कोई चोट सहकर निखर जाता है..!!
जिंदगी मिली है तो कुछ बन क दिखाऊंगा,
आज वक़्त खराब है तो क्या हुआ जनाब,कल बदल कर दिखाऊंगा..!!
इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं,
हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है
और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा..!!
शमा परवाने को जलाना सिखाती है,
शाम सूरज को ढलना सिखाती है,
मुसाफिर को ठोकरों से होती तो हैं तकलीफें,
लेकिन ठोकरें ही एक मुसाफिर को चलना सिखाती हैं..!!
दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं,
क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते हैं,
जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते है..!!
जो सफ़र की शुरुआत करते है वह मंज़िल भी पा लेते है,
बस एक बार चलने का हौसला रखना ज़रूरी है,
क्योंकि अच्छे इंसानो का तो रास्ते भी इंतज़ार करते है..!!
एक ‘इच्छा’ कुछ नहीं बदलती,
एक ‘निर्णय’ कुछ बदलता है,
लेकिन एक ‘निश्चय’ सब कुछ बदल देता है..!!
कड़ी से कड़ी जोड़ते जाओ तो ज़ंजीर बन जाती है,
मेहनत पे मेहनत करो तो तक़दीर बन जाती है..!!
जिंदगी में किसी से अपनी तुलना मत करना,
जैसे चाँद और सूरज की तुलना किसी से नहीं की जा सकती,
क्योकि यह अपने समय पर ही चमकते है..!!
जो सफ़र की शुरुआत करते है वह मंज़िल भी पा लेते है,
बस एक बार चलने का हौसला रखना ज़रूरी है,
क्योंकि अच्छे इंसानो का तो रास्ते भी इंतज़ार करते है..!!
जब भी MOTIVATION कम होने लगे,
अपने माँ-बाप की तरफ देखकर पढ़ना शुरू करदे..!!
ज़िन्दगी एक Ice-Cream की तरह है,
इसे जितना Taste करना है करलो,
वरना पिघल तो वो रही ही है..!!
बारिश की बूँदें भले ही छोटी हों,
लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है,
वैसे ही हमारे छोटे छोटे प्रयास भी जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं..!!
पतझड़ हुए बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते,
कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नहीं आते..!!
निगाहों में मंजिल थी, गिरे और गिरकर संभलते रहे,
हवाओं ने बहुत कोशिश की, मगर चिराग आंधियों में भी जलते रहे..!!
मंजिल यूँ ही नहीं मिलती राही को,
जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है,
पूछा चिड़िया से कि घोसला कैसे बनता है,
वो बोली कि तिनका तिनका उठाना पड़ता है..!!
जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा,
जो चल रहा है उसके पाँव में छाला होगा,
बिना संघर्ष के इन्सान चमक नही सकता,
जो जलेगा उसी दिये में तो उजाला होगा..!!
अभी को असली मंजिल पाना बाकी है,
अभी तो इरादों का इम्तिहान बाकी है, अभी
तो तोली है मुट्ठी भर जमीन,अभी तोलना आसमान बाकी है..!!
ऊँचे ख्वाबों के लिए दिल की गहराई से काम करना पड़ता है,
यूँ ही नहीं मिलती कामयाबी किसी को
मेहनत की आग में दिन रात जलना पड़ता है..!!


