शायरी व कविता से भरें हुंकार, मंच पर छाये प्रेस क्लब अध्यक्ष
कप्तानगंज (बस्ती)। 2अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जा रही है इसी को लेकर आज इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी कप्तानगंज में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार पाण्डेय (पूर्व निजी सचिव सांसद राज्यसभा नई दिल्ली) द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब बस्ती के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण कर महात्मा गांधीजी के चित्र माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गांधीजी के जीवन चरित्र पर विधिवत चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा देशभक्ति की रचना एवं "बस्ती की गाथा" से सब का मन मोह लिया।
इस मौके पर हाईवे दे दूत प्रमोद ओझा ने कानपुर के भीषण हादसे को देखते हुए। दुःख व्यक्त किया। साथ ही नेशनल हाईवे पर त्वरित मदद के लिए एक नेशनल हाईवे एंबुलेंस की बात कही। इस मौके पर इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी के फाउंडर अजय कुमार पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह,डायरी व पेन देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया जिसमे राजेश कुमार पाण्डेय, राकेश त्रिपाठी, अनुराग श्रीवास्तव, बशिष्ठ पाण्डेय,राजेन्द्र उपाध्याय, अरुण कुमार व कुलदीप तिवारी सहित कई उपस्थित रहे।

