शायरी के माध्यम इंस्पेक्टर ने पाकिस्तान की ली चुटकी
उन्नाव : कवि व शायर इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय ने भारत की शानदार जीत पाकिस्तान पर अपनी शायरी के माध्यम से चुटकी ली है। भारतीय टीम खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जब खुलके खेलते हो तो मजा बहुत आता...।
उनके इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर सात लाख बार देखा गया है। अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले जिले की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर धर्मराज को शुरुआत से ही साहित्य में विशेष रुचि है। वह कविताएं लिखते ही नहीं काव्य पाठ भी करते हैं। जिसके कारण वह इंटरनेट मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान उनकी कविता 'न कोई के डर मा न कोई के दबाव मा, चले हैं दीवान जी ड्यूटी चुनाव मा' ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।


