बस्ती में गूंजा ‘गोरखा’ का गौरव, श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च
बस्ती। शहर के स्टेशन रोड स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में सोमवार को Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition का भव्य अनावरण किया गया। बाइक के लॉन्च के दौरान शोरूम परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यह एडिशन गोरखा रेजिमेंट के शौर्य, साहस और देशसेवा की भावना सेl प्रेरित बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने फीता काटकर और बाइक से पर्दा हटाकर इसका अनावरण किया। उन्होंने गोरखा सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनके नाम और शौर्य से प्रेरित बाइक का लॉन्च गर्व का विषय है।
शोरूम के मालिक अच्युत अग्रवाल ने बताया कि बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹2,10,684 रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह बाइक आधुनिक तकनीक, दमदार डिजाइन और देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान का अनूठा संगम है।
लॉन्च समारोह में बस्ती के कई प्रतिष्ठित व्यापारी, बाइक प्रेमी और युवा मौजूद रहे। लोगों ने तालियों और भारत माता के जयकारों के साथ नए एडिशन का स्वागत किया।
Classic 350 Gorkha Edition को खास लुक देने के लिए मिलिट्री-इंस्पायर्ड डिजाइन, विशेष बैजिंग और आकर्षक फिनिशिंग दी गई है। इसमें 350cc J-Series इंजन दिया गया है, जो दमदार प्रदर्शन के साथ क्लासिक राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
लॉन्च के साथ ही श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स, स्टेशन रोड, बस्ती पर इस मॉडल की टेस्ट राइड और प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। बाइक को लेकर युवाओं और Royal Enfield प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

